विष्णु

महाकाव्य युगीन धार्मिक दशा

कर्मकाण्डीय और ज्ञानमार्गीय धर्मों के सामंजस्य से महाकाव्यों ने एक लोकधर्म का विकास किया जो सर्वजन सुलभ था। इसमें वैदिक और अवैदिक विश्वासों का समावेश दिखता है।

वैष्णव ( भागवत् ) धर्म

वैष्णव धर्म में विष्णु के १० अवतारों में श्रीराम और श्रीकृष्ण सर्वाधिक लोकप्रिय हैं। इसमें अवतारवाद का विशेष महत्व है। सज्जनों की रक्षा , दुर्जनों का विनाश करने और धर्म की स्थापना के लिए भगवान समय समय पर अवतार लेते हैं।