भूमिका
उपलब्ध साहित्यिक स्रोतों के अनुसार उदियन चेरन आदन का प्रारम्भिक ऐतिहासिक दक्षिण भारत के सबसे पुराना ज्ञात चेर शासक था। संगमकाल का इतिहास बहुत ही उलझा हुआ है| उदियन जेरल के संबंध में भी यही तथ्य उभरकर आता है| एक तो उसे करिकाल का समकालीन बताया गया है और उसने वेण्णि के युद्ध में भाग लेने वाला बताया गया है वही उसे चेर वंश का पहला शासक भी बताया गया है| इसलिए उसके सम्बंध में अधिकतर बातें संभवतया लगाकर ही कहना पड़ता है|
संक्षिप्त विवरण
- नाम — उदियन चेरन आदन या उदियन जेरल आदन या पेरुम चोट्टू आदन (Uthiyan Cheralathan / Perum Chottu Uthiyan)
- पत्नी — वेलियान नलिनि (Veliyan Nallini)
- पुत्र — नेदुम चेरालथन या नेडुन चेरन आदन (Nedum Cheralathan)
- राजवंश — चेर
- राजधानी —कुझुमुर (Kuzhumur)
- समय — करिकाल का समकालीन अर्थात् द्वितीय शताब्दी का उत्तरार्ध (≈ १९० ई० या १३० ई०)
- प्रमुख घटना — वेण्णि का युद्ध
राजनीतिक घटनाक्रम
उदियन चेरन आदन के कई नाम मिलते हैं— उदियन चेरल आदन या उदियन जेरल आदन या पेरुम चोट्टू उदयन (Uthiyan Cheralathan / Perum Chottu Uthiyan)
इनकी पत्नी वेलियान नलिनि (Veliyan Nallini) थीं, जो वेलियान प्रमुख वेनमन (Venman) की पुत्री थीं। इनका पुत्र और उत्तराधिकारी नेदुम चेरालथन (Nedum Cheralathan) था।
उदियन जेरल आदन ने “वनमवरुबावन” (Vanamvarubavan) की उपाधि धारण की थी। इसको दो अर्थ मिलते हैं—
- “वह जिसका राज्य आकाश तक फैला हुआ है।” (One whose Kingdom Reaches up to the Sky) अथवा
- “वह जिसे देवता प्यार करते हैं” (the One who is Loved by the Gods)। यह उपाधि मौर्य सम्राट अशोक द्वारा अपनाई गई थी।
उदियन की हस्तिसेना और अश्वसेना की विशेष रूप से प्रारम्भिक तमिल साहित्यों में प्रशंसा की गयी है। उदियन जेरल ने कई युद्धों में भाग लिया।
वेण्णि का युद्ध
- यह युद्ध उदियन जेरल के जीवनकाल की ही नहीं अपितु करिकाल चोल और संगमकाल के राजनीतिक इतिहास में प्रमुख स्थान रखता है।
- इस युद्ध करिकाल के विरुद्ध ११ राजाओं के संघ द्वारा लड़ा गया था।
- इसमें करिकाल की विजय हुई थी।
- इस संघ में चेर राजा उदियन जेरल, पाण्ड्य राजा और अन्य ११ सामन्त सम्मिलित थे।
- इस युद्ध में उदियन जेरल के पीठ पर घाव लगे। हार और पीठ पर लगे घाव से वह आत्मग्लानि से भर उठा। इस आत्मग्लानि से मुक्त होने के लिए उदियन जेरल ने उपवास रहकर प्राण त्याग दिये अर्थात् आत्महत्या कर ली।
- कहा जाता है कि उनके कुछ वफादार साथियों ने भी प्राण त्याग दिये अर्थात् आत्महत्या कर ली।
उदियन जेरल का उत्तराधिकारी नेदुम चेरल आदन (Nedum Cheralathan) हुआ।
चेर राज्य या चेर राजवंश : संगमकाल (The Chera Kingdom or The Chera Dynasty : The Sangam Age)